फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां भी मिलेगा सिर्फ 10 रुपये में भरपेट खाना, हफ्ते का मेन्यू देखिए

Sat, 02 Dec 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
10 रुपये में भरपेट खाना!
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जल्द ही पांच अन्य जगहों पर जरूरतमंदों व मजदूरों के लिए अन्नपूर्णा अक्षय पात्र योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत गरीबों को मात्र 10 रुपये में खाना मुहैया कराया जाएगा।  इसके लिए एमपी लैंड फंड से रेड क्रॉस को 28 लाख रुपये का बजट मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन


अन्नपूर्णा अक्षय पात्र योजना का गरीबों को लाभ देने के लिए पांच और वैन खरीदी जा रही हैं। इन वैन की मदद से शहर में पांच अन्य जगहों पर मात्र 10 रुपये में पौष्टिक आहार मुहैया कराया जाएगा। अन्नपूर्णा अक्षय पात्र योजना के तहत लोगों को 6 रोटी, एक सब्जी और अचार मुहैया कराया जाता है। 

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों के लिए शुरू की गई अन्नपूर्णा-अक्षयपात्र योजना को एक साल होने वाला है। 2 जनवरी 2017 को पंजाब के  गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अन्नपूर्णा अक्षय पात्र योजना की शुरुआत की थी। एक साल में इस योजना के जरिए एक दिन में करीब 3 हजार जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक आहार मुहैया कराया जा रहा है। सेक्टर-11 स्थित रेड क्र ॉस सोसाइटी की मदद से अन्नपूर्णा अक्षय पात्र को लेकर किचन तैयार की गई है। रेड क्रॉस सोसाइटी की मदद से रसोई के लिए विशेष टीम तैयार की गई है जो सप्ताह के सातों दिन काम कर जरूरतमंदों का पेट भरने के लिए अपनी भागीदारी निभा रही है। जिसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा उन्हें वेतन भी दिया जाता है।
विज्ञापन

जल्द ही इन पांच जगहों पर भी मिलेगा 10 रुपये का खाना

अक्षय पात्र - फोटो : self
जल्द ही इन पांच जगहों पर भी मिलेगा 10 रुपये का खाना
-आईटी पार्क के पास
-मनीमाजरा हॉस्पिटल
-सेक्टर-26 मंडी ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट एरिया
-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
-पीजीआई के अन्य ब्लॉक में

अभी इन जगहों पर दिया जा रहा खाना
रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से अभी पीजीआई की न्यू ओपीडी के बाहर, जीएमएसएच-16, सेक्टर-38 मोटर मार्केट और मनीमाजरा मोटर मार्केट में लोगों को खाना मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

हफ्ते का मेन्यू

10 रुपये में भरपेट खाना!
हफ्ते का मेन्यू
दिन                        फूड आइटम
सोमवार                  आलू गोभी
मंगलवार                 आलू मटर
बुधवार                   आलू गाजर
वीरवार                   आलू बंदगोभी
शुक्रवार                  आलू बैंगन
शनिवार                  आलू शलगम
रविवार                   मिक्स वेज
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें