फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ गैंगरेप: तीनों आरोपियों को भेजा जेल, इन मामलों में भी हो सकती है पूछताछ

Sat, 02 Dec 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ गैंगरेप - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मोहाली निवासी 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप के मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों मोहम्मद इरफान, मोहम्मद गरीब और किस्मत अली उर्फ पोपू को दो दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर जिला अदालत में इलाका मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


थाना पुलिस की ओर से आरोपियों का और रिमांड न मांगें जाने पर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की। इसे अदालत ने मंजूर करते हुए तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया। आरोपियों के सेक्टर-31 और इंडस्ट्रियल एरिया थाने में दर्ज दो मामलों में शामिल होने को लेकर अब उक्त दोनों थानों की पुलिस रिमांड ले सकती है।

इससे पहले दो दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने मोहम्मद इरफान, मोहम्मद गरीब और किस्मत अली उर्फ पोपू के डीएनए सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए लैब भेजा। इसके अलावा पुलिस ने तीनों आरोपियों को साथ लेकर पूरा क्राइम सीन रिक्रिएट करवाया। वहीं, पीड़िता भी तीनों की शिनाख्त परेड में पहचान कर चुकी है। थाना पुलिस ने तीनों से लंबी पूछताछ के बाद उनकी डिस्क्लोजर स्टेटमेंट ले ली है। हालांकि ,इस बारे में अभी थाना पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। वहीं, आरोपियों के इस तरह के अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्ता को लेकर दिए बयान पर भी थाना पुलिस कुछ बताने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सेक्टर-31 और इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ले सकती है रिमांड 

Chandigarh Gangrape Case - फोटो : File Photo
तीनों आरोपियों के न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद अब सेक्टर-31 और इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस उनका रिमांड ले सकती है। दोनों थानों में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों की संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर सकती है।

सेक्टर-29 में पिछले साल कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती से सामूहिक दुराचार और सेक्टर-31 थाने में युवती के ऑटो से कूदकर हुई रहस्यमय मौत के मामले में दोनों थाना पुलिस को उनसे पूछताछ करनी है। वहीं, मोहाली पुलिस भी आरोपियों को उनके यहां दर्ज एक गैंगरेप के मामले में रिमांड पर ले सकती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें