फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कराें को पीटा

Sat, 13 Sep 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। गांव जलालपुर-प्रथम पॉवर हाउस के पास दो कैंटरों में ठूंसकर भरे पशुओं को ले जाते तस्कराें को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की बाद में पशु तस्कर मौका पाकर भाग निकले।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने कई घंटे तक सड़क पर जाम भी लगाया। मौके पर कई थानों की पुलिस और डीएसपी समालखा ने पहुंच कर मामला शांत कराया और पशुओं को गोशाला में छोड़ा। तीन पशु तस्करों के खिलाफ पशु तस्करी का आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

सुबह करीब दस बजे गांव बापौली की ओर से गांव सनौली स्कूल की ओर पशुओं से भरे दो कैंटर जलालपुर प्रथम गांव के पास पॉवर हाउस की ओर आते हुए शिव सेना सदस्यों ने पकड़ा और दोनो कैंटरों को रुकवाकर उनकी तलाशी ली, जिसमें पशु ठूंस कर भरे थे।
विज्ञापन


तभी राहगीरों भी मौके पर पशुओं से भरे कैंटर को देख कर रुक गए और फिर पशु तस्करों को कैंटर से उतार कर उन्हें मारपीट की और तस्कर मौके से भाग निकले। इसके बाद बापौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मगर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और इन वाहनों की हवा निकालने लगे बड़ी मुश्किल से पुलिस ने ग्रामीणों को रोका।

थाना सदर, बापौली थाना एसएचओ, सनौली चौकी, चांदनी बाग पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके पर डीएसपी राजेंद्र समालखा भी मौके पर पहुंचे। तीन घंटे तक जमकर ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा किया। तब तक सड़क पर जाम लगा रहा और बड़ी संख्या में वाहन की लंबी कतार लगी रही।

इस पर डीएसपी समालखा राजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर पशुओं से भरे कैंटर को बापौली गोशाला में छुड़ाया। शिव सेना सदस्य प्रीतम त्यागी, रवि, भीम और लक्ष्मण का कहना है कि पुलिस पशु तस्करों को बढ़ावा दे रही। पशुओं से भरे वाहन हरियाणा से यूपी की ओर यमुना के रास्ते लगातार जाते रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें