फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब से राहुल का चीन की तरफ बढ़ा झुकाव, तब से कांग्रेसी पूछ रहे ज्यादा चाइनीज सवालः अनिल विज

Tue, 11 Sep 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज ( फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के चाइनीज नमक की बिक्री को लेकर सवाल पूछने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेसियों पर तंज कसा है। विज ने सदन में कहा कि जब से इनके नेता राहुल गांधी का झुकाव चीन की ओर बढ़ा है, जब से कांग्रेसी चाइनीज सवाल ज्यादा पूछने लगे हैं। इस पर जहां सत्ता पक्ष की ओर से ठहाके लगे तो कांग्रेस विधायकों भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, कुलदीप शर्मा व करण दलाल इत्यादि ने राहुल का नाम लेने पर विरोध जताया। 
विज्ञापन


विज से कांग्रेस विधायक करण दलाल ने चाइनीज नमक की बिक्री को लेकर सवाल पूछा था। दलाल ने इस मुद्दे पर अनुपूरक प्रश्न पूछकर विज को घेरने की कोशिश की। दलाल ने कहा कि इसे अनेक साइट इफेक्ट हैं। गर्भवती महिलाएं इसे खा लें तो बच्चे के दिमाग में आक्सीजन व रक्त जाने में रुकावट पैदा हो जाती है। प्लास्टिक तक इस नमक में है। यह में मोटापन लाता है। इस पर विज ने बताया कि एक्ट के मुताबिक यह नमक 12 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दिया जा सकता। 

प्रदेश में इसकी बिक्री को रोकने के लिए झज्जर सहित 222 स्थानों पर छापामारी की है। इसकी बिक्री का प्रदेश में किसी को कोई लाइसेंस नहीं दिया गया। एक्ट में इस पर पाबंदी लगाने का प्रावधान नहीं है। यह नूडल्स व पाश्ता के अलावा चाइनीज प्रोडक्ट में ही ज्यादा मिलाया जाता है। इस नमक को सामान्यत मोनोसोडियम ग्लुटामेट के नाम से जाना जाता है, जिसे गुड्स मेन्युफेक्चरिंग प्रेक्टिसिज (जीएमपी) अधिनियम में बैन नही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें