फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायदाद के बंटवारे का डर, गर्भवती होने के शक में सौतेली मां और पिता को मार डाला

Sat, 31 Oct 2020 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नवांशहर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बलाचौर सदर थाने के गांव बुर्ज के एक युवक ने सौतेली मां के गर्भवती होने पर मां- बाप दोनों की हत्या कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपी को शक था कि उसकी सौतेली मां गर्भवती थी। जायदाद में एक और वारिस के आने की आशंका से वह नाराज था और उसने मां-बाप की हत्या को अंजाम दे दिया। 

विज्ञापन


डीएसपी दविंदर सिंह घुम्मण ने बताया कि मृतक के भाई जंगबहादुर सिंह के बयान पर हरदीप सिंह (23) के खिलाफ मां-बाप की हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जंगबहादुर सिंह ने शिकायत में बताया कि उनका भाई जोगिंदर पाल उर्फ किंग (55) करीब 30 वर्ष पहले लेबनान गया था। वहां उसने श्रीलंका निवासी कामिनी नामक महिला से शादी कर ली। 

कामिनी से जोगिंदर पाल के तीन बच्चे हैं और आरोपी हरदीप सबसे छोटा है। 24 साल पहले जोगिंदर पाल व कामिनी भारत आए और तीनों बच्चों को यहां दादा-दादी के पास छोड़कर वापस लेबनान लौट गए। वहां उनमें तलाक हो गया और कामिनी वापस श्रीलंका चली गई और जोगिंदर भारत आ गया। 
विज्ञापन


इसके बाद जोगिंदर पाल ने 2004 में परमजीत कौर (40) निवासी पटियाला से दूसरी शादी कर ली। वर्तमान में कामिनी का बेटा हरदीप गांव बुर्ज में अपने पिता व सौतेली मां के साथ रहता था। हरदीप का बड़ा भाई कुछ वर्ष पहले ग्रीस चला गया और बेटी की शादी हो चुकी है।  डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हरदीप को अपनी सौतेली मां परमजीत के गर्भवती होने का शक था। जायदाद में एक और वारिस के आने की आशंका से वह नाराज था। 

उसने गुरुवार रात करीब 9 बजे सौतेली मां और पिता दोनों के गले और सिर पर तेजधार हथियार से वार कर कत्ल कर दिया।  जंगबहादुर ने जब भाई जोगिंदर पाल के चीखने की आवाज सुनी तो वह दौड़कर वहां पहुंचा और भतीजे को पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन हरदीप अपनी गाड़ी में फरार हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें