फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म, 51 हजार आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

Thu, 07 Mar 2019 08:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा में आंदोलनरत 51 हजार आंगनबाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल फिलहाल खत्म हो गई है। सीएम मनोहर लाल से गुरुग्राम में बुधवार रात वार्ता के बाद आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा ने 8 फरवरी से चली आ रही हड़ताल को खत्म कर दिया है। सीएम से बढ़ा हुआ मानदेय देने सहित अन्य मांगों पर जल्दी अमल करने का आश्वासन यूनियन को मिला है। 

विज्ञापन


आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा (सीटू व सर्व कर्मचारी संघ) की अध्यक्ष देवेंद्री शर्मा व महासचिव शकुंतला ने कहा कि 8 फरवरी से हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स आंदोलन पर थीं। हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रदेश सरकार पिछले साल मार्च में किए गए समझौते को लागू करे व प्रधानमंत्री की सितंबर 2018 में घोषित मानदेय बढ़ोतरी को लागू किया जाए। 

इसे देखते हुए 6 मार्च को गुरुग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरस्वती, राज्य नेता सरला, संतोष के अलावा सीटू प्रदेश अध्यक्ष सतवीर सिंह भी शामिल रहे। देवेंद्री शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य व केंद्र सरकार की घोषणाओं सहित मानी गई मांगों को जल्दी लागू करने की बात कही है।
विज्ञापन


साथ ही थोड़ा समय भी मांगा है। सीएम के आश्वासन के बाद विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश की तमाम वर्कर्स, हेल्पर्स का केंद्र व राज्य का बकाया मानदेय, केंद्रों के किराए समेत तमाम मदों के बकाया का भुगतान कर दिया है। राज्य के कई ब्लॉक में प्रधानमंत्री की घोषित बढ़ोतरी भी डाली गई है। देवेंद्री ने कहा कि आंदोलन केवल स्थगित किया गया है, यदि जल्द ही घोषणाएं व समझौता लागू नहीं किया गया तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें