फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर की केंद्रीय जेल में पाकिस्तानी कैदी की मौत, ये वजह आई सामने, जांच भी जारी

Thu, 07 Mar 2019 05:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर स्थित केंद्रीय जेल में एक पाकिस्तानी कैदी की मौत हो गई है। कैदी का नाम मोहम्मद अमजद है। मौत की पुष्टि जेल अधिकारियों ने की है। जानकारी के अनुसार कैदी मोहम्मद अमजद कई दिनों से बीमार था। उसका इलाज जेल के डॉक्टर कर रहे थे। गुरुवार सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर उसे अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मोहम्मद अमजद को पासपोर्ट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसकी सजा पूरी हो चुकी थी। कैदी की मौत के बारे में जेल प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है। पाकिस्तानी कैदी की मौत की जांच की लिए जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। याद रहे की कुछ दिन पहले जयपुर की जेल में एक पाकिस्तानी कैदी शाकिर की मौत हो गई थी। उसका शव दो मार्च को अटारी के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें