फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक हजार रुपये के लेन-देन में बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की मां ने पीड़ित से लिए थे एक हजार रुपये उधार
विज्ञापन

शराब पीने के बाद आरोपी ने सीमेंट की टाइल तोड़ कर उसी से वार कर मार डाला, गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। साहनेवाल के गांव उमैदपुर इलाके में नौजवान ने एक हजार रुपये के लेन-देन में बुजुर्ग पर सीमेंट की टाइल से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पार्क में ही बुजुर्ग पर हमला कर आरोपी वारदात को अंजाम दे फरार हो गया। घटना का पता उस समय चला जब मृतक गांव ऊमैदपुर का रहने वाला जगदेव सिंह की बहन राजविंदर कौर उसे पार्क में खाना खाने के लिए बुलाने गई। भाई को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए। जांच में पता चला कि जगदेव सिंह की हत्या गांव के ही रहने वाले सरबजीत सिंह उर्फ सवी ने की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पता लगा उसे कुछ ही घंटों में काबू कर लिया। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसीपी साऊथ गुरइकबाल सिंह ने बताया कि मृतक जगदेव सिंह (55) गांव में ही अलग मकान में रहता था, लेकिन वह खाना खाने के लिए अपनी बहन राजविंदर कौर के घर जाता था। मृतक जगदेव सिंह ने आरोपी सवि की मां को कुछ समय पहले एक हजार रुपये उधार के तौर पर दिए थे। वह कई बार मृतक सवि की मां से पैसे मांग चुका था, लेकिन वह पैसे नहीं लौटा पा रही थी। जिस कारण सवि और जगदेव इकट्ठा हुए तो जगदेव सिंह ने आरोपी सवि को खरी खोटी सुना दी और बता दिया कि उसकी मां उसके पैसे नहीं लौटा रही। इसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी सवि चला गया। देर रात को शराब के नशे में सवि को वहीं बात याद आ गई और आरोपी पार्क में जगदेव सिंह के पास चला गया। वहां फिर पैसे लेन देन को लेकर उनमें कहासुनी हो गई और आरोपी ने सीमेंट की टाइल से उस पर वाह कर जगदेव को मौत के घाट उतार दिया। एसीपी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सवि ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें