फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मृतक मजदूर के परिवार को चार लाख की सहायता राशि सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मृतक मजदूर पन्ना लाल के परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी है। संधवां ने बताया कि कोटकपूरा निवासी मजदूर पन्ना लाल की निर्माण कार्य के दौरान एक हादसे में मृत्यु हो गई थी। वह पंजाब श्रम विभाग का पंजीकृत लाभार्थी भी था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंसानी जान की कोई कीमत नहीं है लेकिन राजमिस्त्री, लोहार, ईंट भट्ठों के मजदूर, संगमरमर-टाइल लगाने वाले, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, पीओपी वर्कर, छोटे एवं भूमिहीन किसान और अन्य मजदूर जो निर्माण कार्य करते हैं, वे श्रम विभाग में पंजीकरण करवाने के बाद लाभार्थी बन सकते हैं और श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। स्पीकर ने कहा कि 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति इस योजना के तहत स्वयं को लाभार्थी के रूप में पंजीकृत करवा सकता है। पंजीकरण के लिए कोटकपूरा के सभी गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं। इसका शेड्यूल जल्द साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें