फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों है विदेशी शिक्षा का क्रेज: देश में अवसर कम या विदेश में बसने की चाहत, अकेले पंजाब से कनाडा जाती है 30 हजार करोड़ की रकम

Wed, 02 Mar 2022 01:07 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के युवा भारी संख्या में लैंग्वेज कोर्स करने यूक्रेन जाते हैं। इसका कारण वहां से यूरोप के अन्य देश जाना होता है। यूक्रेन में ही लैंग्वेज कोर्स के लिए एजेंटों ने 20 हजार बच्चे पिछले वर्षों में भेजे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के युवाओं में विदेश जाकर पढ़ने का जादू सिर चढ़कर बोलता है। हालात ये हैं कि पंजाब से ही 30 हजार करोड़ की राशि हर साल विदेश बतौर फीस जार रही है। मकसद सिर्फ एक होता है कि विदेश में जाकर स्थायी निवासी बनना और बाकी जिंदगी विदेश में गुजारना। हर साल पंजाब से ही अकेले 1.5 लाख युवा कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न संस्थाओं में पढ़ने जाते हैं। 

विज्ञापन


एक छात्र पर औसतन 15 से 22 लाख रुपये वार्षिक खर्च आता है, जिसमें खाने-पीने व कमरे का किराया शामिल होता है। औसतन पंजाब के अभिभावक करीब 30 हजार करोड़ रुपये विदेशी खातों में हर साल फीस के रूप में जमा करवाते हैं, जो पंजाब सरकार के बजट का 20 फीसदी है। अपने बच्चों को 12वीं के बाद से ही विदेश में बसाने की कोशिश में जुट जाते हैं। 

कनाडा एक ऐसा देश है, जहां पीआर (स्थाई नागरिकता) लेना सबसे आसान होता है। कनाडा के कई शहर वैंकुवर, सरीं, कैलगरी ब्रैंप्टन पंजाबी मूल के लोगों का गढ़ बन चुके हैं। कनाडा में 12वीं के बाद डिप्लोमा का प्रावधान है, जिसमें बच्चे आसानी से दाखिला ले लेते हैं। कनाडा सरकार विदेशी छात्रों को पढ़ाई के दौरान पार्ट टाइम जॉब का विकल्प देती है। जिससे छात्र पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी कर लेते हैं। पार्ट टाइम जॉब हफ्ते में 10 से 20 घंटे की होती है। ऐसे में पंजाबी मूल के कई लोगों ने कनाडा में जाकर कॉलेज लीज पर ले रखे हैं या खरीद लिए हैं। विद्यार्थियों की भारी मांग से कनाडा का शिक्षा उद्योग पूरी चरम पर है।
विज्ञापन


कनाडा की तरक्की देख यूके, ऑस्ट्रेलिया ने भी खोले दरवाजे
कनाडा में छात्रों की फीस व कुशल मजदूर मिलने से देश विकास व तरक्की की राह पर है। हालांकि वहां पर चीन, पाकिस्तान समेत कई देशों के बच्चे भी पढ़ने आ रहे हैं लेकिन कनाडा को भारी भरकम फीस, टैक्स से ही विकास के लिए काफी पैसा मिल रहा है। लिहाजा, यूके व ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने अपने दरवाजे पंजाब के विद्यार्थियों के लिए खोल रखे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें