फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना की तर्ज पर सेक्टर-42 की लेक पर बनेगा एम्यूजमेंट पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक की तर्ज पर सेक्टर-42 की न्यू लेक को विकसित करने की तैयारी चल रही है। सेक्टर-42 लेक पर एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉपोरेशन (सिटको) ने इच्छुक एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। यह पूरी परियोजना 1.20 करोड़ की है। यहां बोटिंग शुरू करने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

सिटको 3711 स्क्वॉयर यार्ड मेें लाइसेंस के आधार पर एम्यूजमेंट पार्क स्थापित करना चाहता है। विभाग के अनुसार जिस एजेंसी को इलेक्ट्रिक राइड्स व गेमिंग डिवाइसेज आदि में अनुभव होगा, उसे ही ये काम आवंटित किया जाएगा। इसमें एजेंसी को बच्चों समेत सभी की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। इस संबंध में सिटको के एक अधिकारी ने बताया कि सुखना लेक की तरह सेक्टर-42 लेक पर भी वह लोगों को सभी तरह की सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि लोग इसके प्रति भी आकर्षित हो।
15 सितंबर तक करें आवेदन
पयर्टन गतिविधियों को बढ़ावा देना उनका मकसद है, जिसके तहत बोटिंग शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। एम्यूजमेंट गतिविधियां शुरू की जाएंगी। एम्यूजमेंट गेम्स, मशीन जैसे मिनी, टॉय ट्रेन, बंपर कार, स्विंग चेयर, स्पिन कार क्रेजी बुल, चाइल्ड टॉवर, सन-शाइन राइड, मशीन ऑपरेटेड हेलीकॉप्टर की सवारी, कॉइन ऑपरेटेड मशीन और वर्चुअल रियलिटी गेम्स आदि मौजूद होंगे। इस काम के लिए इच्छुक एजेंसियां 15 सितंबर तक आवेदन कर सकती हैं और उसी दिन बोली खोली जाएगी। इससे पहले बोटिंग शुरू करने के लिए भी टेंडर जारी किया गया था, लेकिन रिस्पांस न मिलने के चलते विभाग ने उस टेंडर को दोबारा जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें