अमृतसर रेल हादसे के तीसरे दिन भी पठानकोट-अमृतसर और पठानकोट-जालंधर रेलमार्ग ठप रहा। इन रूटों पर चलने वाली 20 से अधिक अपडाऊन ट्रेनें नहीं चलीं। पठानकोट-जालंधर रूट पर पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं। पठानकोट कैंट से ट्रेनों का संचालन पहले की तरह रहा। सिटी स्टेशन से जम्मूतवी-अहमदाबाद को छोड़ कोई ट्रेन नहीं चली। वहीं, दिल्ली-पठानकोट और मूरी एक्सप्रेस जो अमृतसर के रास्ते जाती थी, उन्हें वाया मुकेरियां-जालंधर भेजा गया।
रेलवे ने अगले दो दिन का भी शेडयूल जारी कर रेट बंद रखने के आदेश दिए हैं। पठानकोट-अमृतसर रूट पर सुबह 4:15 बजे जाने वाली 74672, सुबह 5:15 बजे जाने वाली 54612, सुबह 8 बजे जाने वाली 54614, 12 बजे जाने वाली 74674, दोपहर 2:05 बजे जाने वाली 14634 रावी एक्सप्रेस, दोपहर 12 बजे जाने वाली डीईएमयू 74641, शाम 5:15 बजे जाने वाली 54616 तथा सायं 6:40 बजे जाने वाली 74676 ट्रेन शनिवार को रवाना नहीं हो पाई।
वहीं, सुबह 8:30 पर जालंधर जाने वाली 54622, जालंधर से शाम साढ़े 5 बजे आने वाली 54621, अमृतसर से सुबह 4:40 बजे पठानकोट के लिए रवाना होने वाली 54611, सुबह 6:20 बजे चलने वाली 54613, 9:15 बजे चलने वाली 14633 रावी एक्स्प्रेस, 12 बजे चलने वाली 74671, दोपहर 3:40 बजे चलने वाली 74673, शाम 5:25 बजे चलने वाली 54615 और रात 8:30 बजे चलने वाली 74675 ट्रेन कैंसल रही।
मंडल की ओर से पठानकोट-दिल्ली के बीच चलने वाली 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, दिल्ली से पठानकोट आने वाली 22429, संभल से जम्मूतवी जाने वाली 18101 मूरी एक्सप्रेस और जम्मूतवी से संभल जाने वाली 18102 मूरी एक्सप्रेस को अमृतसर के बजाय मुकेरियां के रास्ते रवाना किया गया। वहीं फिरोजपुर से जारी शेडयूल के मुताबिक पठानकोट से जालंधर जाने वाली 54622, जालंधर से पठानकोट आने वाली 54621, पठानकोट-अमृतसर 54612, पठानकोट-अमृतसर54616 को सोमवार और मंगलवार को कैंसल रखा जाएगा।
कैंसल ट्रेनें फिरोजपुर मंडल से आदेश मिलते ही चलेंगी
सिटी रेलवे स्टेशन के उप स्टेशन अधीक्षक दिलबाग सिंह ने कहा कि रेलवे ने देर रात ही पठानकोट-अमृतसर-जालंधर सेक्शन पर चलने वाली ट्रेनों को कैंसल करने का आदेश जारी कर दिया था। उन्होंने कहा कि मंडल अधिकारियों के आदेश मिलते ही ट्रेनें शुरू कर दी जाएंगी।