भारत-पाकिस्तान संबंधों में आई कड़वाहट के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का दोनों देशों के बीच सद्भावना, दोस्ती व मोहब्बत का पैगाम देते हुए कहा कि मैं चाहता हूं बार्डर खुले और लाहौर-अमृतसर में साथ-साथ लंच व डिनर करें।
कैप्टन को लाहौर में बिताई गई शाम याद आ गई तो उन्होंने लाहौर फूड स्ट्रीट की तर्ज पर अमृतसर फूड स्ट्रीट बनाने का सुझाव निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को दिया। मंच पर बैठे निकाय मंत्री ने तुरंत मंजूरी देते हुए टाउन हाल में अमृतसर फूड स्ट्रीट बनाने का दावा भी छह माह में कर दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने निकाय मंत्री की मंजूरी का स्वागत करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि हम उधर चलें और वो इधर आएं। पाकिस्तान की अवाम भी चाहती है कि ऐसा है।
लाहौर से खफा हैं मुख्यमंत्री
इस दौरान सीएम ने कहा कि मैं लाहौर से खफा हूं, उन्होंने वो फूड स्ट्रीट हटा दी है। जहां रौनक देखते ही बनती थी। मैं डेलीगेशन के साथ लाहौर गया था। लाहौर पहुंचने के दूसरी रात मैं लाहौर फूड स्ट्रीट गया। वहां खाना खाकर लौटा। फिर दोबारा रात साढ़े ग्यारह बजे गया तो देखा वहां सैकड़ों लोग फूड स्ट्रीट का स्वाद ले रहे थे। वो सीन आज भी याद है।
'अंतरराष्ट्रीय मापदंड पर बनेगी अमृतसर फूड स्ट्रीट'
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
...उधर वो मिलती नहीं, तभी डिनर पर इधर आना चाहते हैं पाकिस्तानी
कैप्टन अमरिंदर सिंह यह कहकर हंस पड़े कि पाकिस्तानी लोग डिनर के लिए अमृतसर आने के ज्यादा इच्छुक हैं। क्योंकि उधर वो नहीं मिलती....। कैप्टन अमरिंदर सिंह का इशारा शराब की तरफ था। जिसे उपस्थित अधिकांश विधायकों, मेयर समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं व मंच पर आसीन गणमान्यों ने सुनते ही ठहाका लगाया।
सिद्धू बोले! अंतरराष्ट्रीय मापदंड पर बनेगी अमृतसर फूड स्ट्रीट
अमर उजाला से खास बातचीत में निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि फूड स्ट्रीट अंतरराष्ट्रीय मापदंड के आधार पर बनेगी। इसका टूरिज्म डिपार्टमेंट पूरा खाका तैयार करेगा। विश्वभर से आने वाले सवा लाख पर्यटकों को देश-विदेश के सभी व्यंजन फूड स्ट्रीट में मिलेंगे।
देश में अनूठी फूड स्ट्रीट होगी। जितना पैसा लगेगा उससे सैकड़ों परिवारों को बेहतर रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि लाहौर फूड स्ट्रीट की तर्ज पर बनाएंगे लेकिन सुविधाएं अमेरिका, सिंगापुर वाली होंगी।