फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: करियाना दुकान की आड़ में कर रहा था हवाला कारोबार, 45 लाख रुपये के साथ देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 29 Feb 2024 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

गिरफ्तार आरोपी नमक मंडी बाजार निवासी रमन कुमार पुत्र रामेश कुमार के कब्जे से 45 लाख 37 हजार और 920 रुपये हवाला राशि बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर देहात पुलिस ने मजीठ मंडी में दबिश देकर करियाणा दुकान की आड़ में हवाला कारोबार करने वाले को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की है। सीमांत थाना घरिंडा की पुलिस ने विगत एक सप्ताह दौरान हवाला रैकेट का पर्दाफाश कर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बरामद की है। करियाणा कारोबारी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर हासिल कर उसके अन्य संपर्कों का पता लगाया जाएगा। यह जानकारी डीएसपी (देहात, इन्वेस्टीगेशन) हरिंदर सिंह ने दी।
विज्ञापन


एसपी हरिंदर सिंह ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान डी डिवीजन थानाक्षेत्र नमक मंडी बाजार निवासी रमन कुमार पुत्र रामेश कुमार के रूप में बताई है। कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 45 लाख 37 हजार और 920 रुपये हवाला राशि बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि इस तरह एक सप्ताह में पुलिस ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा हवाला राशि बरामद की है।

उन्होंने बताया कि घरिंडा थाने में 24 फरवरी को रोड़ांवाला के रोशन सिंह की 500 ग्राम हेरोइन के साथ हुई गिरफ्तारी के बाद शुरु हुई जांच के बाद की कड़ियां हैं। इसके बाद पुलिस ने घरिंडा थानातंर्गत गांव चीचा निवासी गुरजीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सविंदर सिंह को 500 ग्राम हेरोइन गिरफ्तार कर 50 हजार रुपये हवाला राशि बरामद कर ली। जबकि इससे पहले फिरोजपुर के गुरप्रीत सिंह, लुधियाना जिला के गांव सिंधवा के अनोख सिंह तथा राजीव जैन को हवाला के रैकेट में काबू कर उनके कब्जे से हवाला के 55 लाख 90 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


डीएसपी अटारी सुखजिंदर थापर ने बताया कि 45 लाख रुपये की हवाला राशि के साथ काबू किए मजीठ मंडी के करियाणा कारोबारी को अदालत में पेश कर इंटेरोगेशन की जाएगी। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी से एक टोकन मिला, जिसके आधार पर आरोपी रमन कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भी एक ऐसा ही टोकन मिला और 45 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें