फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पुलिस को मिला जग्गू भगवानपुरिया का 10 दिन का रिमांड, राणा कंधोवालिया हत्याकांड में होगी पूछताछ

Sun, 31 Jul 2022 10:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

कभी कबड्डी खिलाड़ी रह चुके गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का असल नाम जगदीप सिंह है। वह बटाला और डेरा बाबा नानक सड़क पर स्थित गांव भगवानपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
जग्गू भगवानपुरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। उससे राणा कंधोवालिया के कत्ल मामले में पूछताछ की जाएगी। अमृतसर पुलिस ने उसे भारी सुरक्षा के बीच रविवार को शाम अदालत में पेश किया। अमृतसर मजीठा रोड थाने की पुलिस को 10 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है। इससे पहले गुरदासपुर की अदालत में उसे 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। इससे पहले अमृतसर पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर राणा कंधोवालिया हत्याकांड में पूछताछ की थी। 

विज्ञापन


अब पुलिस गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से इस मामले में पूछताछ करेगी। बता दें कि चार अगस्त 2021 की रात राणा कंधोवालिया का मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त वह अस्पताल में दाखिल अपनी महिला रिश्तेदार का हाल जानने आया था। कंधोवालिया हत्याकांड में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का नाम सामने आया था। 
 
कभी कबड्डी खिलाड़ी रह चुके गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का असल नाम जगदीप सिंह है। वह बटाला और डेरा बाबा नानक सड़क पर स्थित गांव भगवानपुर का रहने वाला है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उसे प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाए जाने से पहले वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। क्योंकि जग्गू भगवानपुरिया का करीबी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी इसी जेल में बंद था तो मूसेवाला की हत्या के बाद उसे भी पूछताछ के लिए पंजाब लाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें