फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादर्स डे के दिन इस परिवार की खुशियों को लगा 'ग्रहण', वाक्या जानकर सन्न रह जाएंगे

Mon, 18 Jun 2018 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
फादर्स डे के दिन इस परिवार की खुशियों को लगा ऐसा 'ग्रहण' कि सब कुछ तबाह हो गया। वाक्या जानकर सन्न रह जाएंगे। घटना पंचकूला की है। अमृतसर निवासी युवक को नहीं पता था कि पिछले पांच साल से वह जिस पिता को ढूंढ रहे है, फादर्स डे पर उनकी मौत की खबर मिलेगी।
विज्ञापन


68 वर्षीय गुलशन राय बगैर बताए घर से कहीं निकल पड़े। न तो घरवालों का कभी उनसे संपर्क हो सका और न ही थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों से उनका कोई सुराग मिला। फिर एक फोन आया और बेटे के होश उड़ गए। नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास सुबह गुलशन राय का शव मिला। बेटे को अपने पिता के बारे में जानकारी मिली भी तो ऐसे दिन जिसे ताउम्र नहीं भूल सकते।
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान थे

dead body - फोटो : demo pic
मूल रूप से अमृतसर निवासी गुलशन राय एक दुकान चला रहे थे। बढ़ती उम्र के साथ-साथ मानसिक परेशानियों के दौर से गुजरने लगे। मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह अपने घर से बगैर कुछ बताए ही करीब पांच साल पहले चले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से वह नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास ही रह रहे थे। मृत गुलशन राय के पास से मिले पते पर जब पुलिस ने संपर्क किया तो उनके पुत्र विक्की ने फोन पर बताया कि उनके पिता पिछले पांच साल से लापता थे।

उन्होंने अपने पिता के बारे में जानकारी मिलने पर कहा कि वह मानसिक तौर से परेशान थे। लेकिन अब तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला था। उनके घर में पत्नी, बेटा और बहू भी हैं। परिजनों को इस बात का संतोष है कि आखिरकार पांच साल बाद ही सही गुलशन राय के बारे में उन्हें सूचना मिल गई। लेकिन, उनकी मौत की खबर से वर्षों से परिजनों की आंखों के आंसू थम नहीं रहे थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें