17 साल की लड़की ने भरी अदालत में ऐसी बात कह दी, सुनकर जज के होश उड़ गए। उन्हें समझ नहीं आया कि क्या करें, क्या न करें। मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है। नारायणगढ़ की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट से ऐसी बात कही तो सुनकर उनके भी रोंगटे खड़े हो गए।
लड़की कहती है कि मैं अपने माता-पिता के साथ नहीं जाना चाहती। मैं पढ़ना चाहती हूं, लेकिन वह गांव का माहौल खराब बताकर मुझे स्कूल नहीं भेजते हैं। पढ़ने के लिए कहती हूं तो पिटाई करते हैं। लड़की के मुंह से ये सब बातें सुनकर जज टेंशन में आ गए। फिर उन्होंने काउंसिलिंग के बाद उसे पंचकूला के बाल सदन में भेजने के आदेश दे दिए।