फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: बाइक से भेष बदलकर भागा अमृतपाल, टोल प्लाजा का CCTV फुटेज भी आया सामने

Tue, 21 Mar 2023 05:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

अमृतपाल का एक नया सीटीटीवी फुटेज भी सामने आया है। टोल प्लाजा में उसे एक कार में जाते देखा गया है। यह वीडियो शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे का। उधर, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले उसके चाचा समेत पांच लोगों पर रासुका लग चुका है। 
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख एवं खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल अभी भी फरार है। 18 मार्च को जब पुलिस उसका पीछा कर रही थी। तो वह मौका पाकर अपनी मर्सिडीज कार छोड़ ब्रेजा में सवार हो गया था। इसके बाद गांव नंगल अंबिया में स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर कपड़े व हुलिये को बदला था। इसके बाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ दो बाइक पर फरार हो गया था। यह खुलासा पंजाब पुलिस के आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को सेक्टर-9 पंजाब पुलिस के हेडक्वार्टर में प्रेसवार्ता में किया।

विज्ञापन





यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: दुबई में ISI एजेंट से मुलाकात, जॉर्जिया में ट्रेनिंग, ऐसे बना कट्टरपंथी अमृतपाल का पंजाब प्लान

उन्होंने बताया कि ब्रेजा से उसे गुरुद्वारा साहिब पहुंचाने वाले चारों साथियों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और गुरभेज सिंह उर्फ तेजा शामिल हैं। ब्रेजा से कुछ तलवारें, राइफल व एक वॉकी टॉकी बरामद हुआ है। हालांकि बाइक पर सवार युवकों को अभी तक पकड़ा नहीं गया। इस मामले में 154 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: अमृतपाल मामले में खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल, क्या कर रही थी 80 हजार पुलिस
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि जब अमृतपाल को अहसास हो गया कि अब वह पूरी तरह से घिर चुका है तो इसके बाद उसने संगठन के लोगों का इस्तेमाल करना शुरू किया। अमृतपाल पहले तेज रफ्तार इसुजू गाड़ी में जा रहा था। इसके बाद उस गाड़ी को वहीं मौके पर छोड़कर दूसरी गाड़ी मर्सिडीज में सवार हो गया। इसी बीच उसने पुलिस की आंख में धूल झोंकने की खातिर ब्रेजा गाड़ी पकड़ ली थी। इसके बाद वहां से तीन अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। अमृतपाल सिंह से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टोल प्लाजा पर कार की अगली सीट पर दिखाई दे रहा है। 

क्या बोले अधिकारी
पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि अमृतपाल सिंह नंगल अंबिया गांव में स्थित गुरुद्वारा साहिब गया था। यहां अमृतपाल ने कपड़े बदले और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भागा है। टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। वहीं मदद करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें