फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में ही भरेगा नामांकन, पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Fri, 10 May 2024 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहा है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने अमृतपाल के समर्थन में खडूर साहिब से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। 
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल सिक्योरिटी एक्ट में डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह का नामांकन जेल के सुपरिंटेंडेंट जेल में ही करवाएंगे।

विज्ञापन


पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को जानकारी दी कि सोमवार को अमृतपाल सिंह के नामांकन का काम पूरा हो जाएगा। इस जानकारी के बाद हाईकोर्ट ने अमृतपाल सिंह की याचिका का निपटारा कर दिया। 

दरअसल, अमृतपाल सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनाव नामांकन के लिए सात दिन के लिए रिहा करने का आदेश जारी करने की अपील की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतपाल ने हाईकोर्ट को बताया कि वह खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहता है। इसके लिए उसे नामांकन दाखिल करना है ऐसे में उसे सात दिन के लिए रिहा करने का आदेश जारी किया जाए। यदि यह संभव नहीं है तो इसके विकल्प में चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि जेल में ही उसका नामांकन भरने का इंतजाम किया जाए। उसने अपील की है कि डिब्रूगढ़ के एचडीएफसी बैंक के जरिए तरनतारन के एचडीएफसी बैंक में खाता खोलने की इजाजत दी जाए। नामांकन भरने के लिए उसे एक प्रपोजर से मिलने की भी इजाजत दी जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें