कैप्टन सरकार तेजी से एक्शन में दिख रही है। एक बार फिर से सबकी नज़र अब 24 तारीख पर है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में उनके मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक 24 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। इसके बाद उसी दिन दोपहर 2 बजे से पंजाब विधानसभा का सत्र भी आरंभ होगा।
मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब विधानसभा के सत्र में राज्य सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले वोट ऑन अकाउंट पर चर्चा की जाएगी और इसे मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा सरकार बैठक में कई नए एजेंडे भी रख सकती है।
कैप्टन के पांच ओएसडी नियुक्त
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पांच विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त करने को मंजूरी दी है। सीएम कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि सीएम के पांच ओएसडी नियुक्त किए गए हैं। इनमें गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी, जगदीप सिंह सिद्धू, संदीप सिंह बराड़, दमनजीत सिंह मोही और अंकित बांसल शामिल हैं। इन नियुक्तियों की सेवा शर्तों और नियमों को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।