हरियाणा में अगले साल लोकसभा के बाद विधानसभा के चुनाव के होने हैं। दोनों चुनावों की तैयारियों में भाजपा जुटी हुई है। सीएम मनोहर ने शाह को प्रदेश के राजनीतिक हालात और मुद्दों से अवगत कराया। केंद्र और राज्य की योजनाओं के लाभार्थियों के बारे में भी अवगत कराया। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही संगठन के नए पदाधिकारियों की सूची जारी हो जाएगी। इसके साथ ही कैबिनेट विस्तार की भी जल्द सूचना मिल सकती है।
इधर, बिप्लब देब ने नायब सैनी से की मुलाकात
वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से उनके आवास पर मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने लगभग एक घंटे तक संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। साथ ही लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लिया। इस दौरान सैनी ने प्रदेश प्रभारी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले सैनी ने गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद पार्टी अब अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी हरियाणा में लोकसभा की दस की दस सीटों पर कमल खिलाने और विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है।