फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी लड़की को भाया हिंदुस्तानी छोरा, सात समंदर पर आकर ऐसे लिए सात फेरे, रीति-रिवाज भी खास

Tue, 18 Jun 2019 09:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार)
विज्ञापन
नव दंपती के साथ में जज जगदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में एक शादी इन दिनों चर्चा में है। यहां एक अमेरिकी युवती ने हरियाणवी लड़के से शादी रचाई। दरअसल, अमेरिकी लड़की जेसिका की नारनौंद के एक छोरे से दोस्ती हुई और कुछ समय के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों ने चंडीगढ़ के ताज होटल में शादी रचा ली। 

विज्ञापन


शादी समारोह में नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए जज जगदीप सिंह लोहान, एसपी अश्विन शैणवी व उनकी पत्नी डीसी शरणदीप कौर सहित अनेक बड़े अधिकारी पहुंचे। खास बात यह रही कि लड़की के माता-पिता भी शादी में शिरकत करने पहुंचे और धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी करवाई।      
 
डॉ. जसवीर लोहान ने अपनी शुरुआती शिक्षा नारनौंद व जींद में प्राप्त की। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए चंडीगढ़ चले गए थे। वहां से उन्होंने पीएचडी की और फिर अमेरिका चले गए। यहां पर उनकी दोस्ती जेसिका नाम की एक लड़की से हुई।
विज्ञापन


 कुछ समय के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई और अमेरिकी लड़की ने नारनौंद के लड़के से शादी करने का मन बना लिया। अब दोनों ने अमेरिका से आकर चंडीगढ़ के ताज होटल में पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई। इस दौरान गांव से भी अनेक लोग शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें