फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट ऐरोमॉडलिंग ट्रॉफी जीतने वाले कैडेटों को एयर कमांडर ने सम्मानित किया, देखिए

Wed, 15 Nov 2017 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
एयर कमांडर जीपीएस संधू के साथ एनसीसी कैडेट
विज्ञापन
ऑल इंडिया बेस्ट ऐरोमॉडलिंग ट्रॉफी जीत कर लौटे हरियाणा के एनसीसी कैडेटों को एयर कमांडर बिग्रेडियर जीपीएस संधू ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले कैडेट पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर -14 करनाल की एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स हैं और इन्होंने हाल ही में ऑल इंडिया वायु सेना कैंप में बेस्ट डायरेक्टरेट ऐरो-मॉडलिंग की ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन


इस उपलब्धि के लिए कैडेटों को अंबाला ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर जीपीएस संधू ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कैडेटों ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ डायरेक्टरेट को बेस्ट एरो मॉडलिंग की ट्रॉफी दिलाकर तीनो प्रदेशों का नाम रोशन किया है। एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल ने बताया कि सभी कैडेटों को आरडी कैंप की तैयारी के लिए चल रहे कनिपला-कुरुक्षेत्र डीकैट कैंप के समापन समारोह में सम्मानित किया गया।

सभी कैडेट नंबर टू हरियाणा NCC एयर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन प्रदीप बिश्नोई व एएमआई जगदीप कपिल के साथ बिग्रेडियर संधू से मिलने पहुंचे थे। कैडेट चंदा व कमलजीत कौर ने स्टेटिक ऐरो मॉडलिंग में, कैडेट सोहित व श्रवण ने आरसी फ्लाइंग में व कैडेट अनिल शर्मा व रजत सचदेवा ने कंट्रोलर लाइन एरो मॉडलिंग में गोल्ड भी जीता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण भारद्वाज ने इस उपलब्धि के लिए एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल को बधाई दी व कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें