फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पहलः अब डाक के लिए नहीं करना पड़ेगा ज्यादा दिन इंतजार

Sun, 16 Oct 2016 09:27 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस
विज्ञापन
पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब डाक के लिए ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में डाक विभाग अब दूसरे दिन ही डाक पहुंचाने की व्यवस्था की है। इसकी शुरूआत शनिवार की रात को कर दी गई है।
विज्ञापन


पहले पंजाब के दूर दराज के इलाके में तीसरे या चौथे दिन डाक मिलता था। अब इसके लिए इंटरलिंक सेवा की गई है। चंडीगढ़ से पंजाब के लिए यह पहली सेवा है। इस सेवा में चिट्ठियों के अलावा पार्सल और स्पीड पोस्ट भी होगी।

सेक्टर-17 स्थित चंडीगढ़ जनरल पोस्ट ऑफिस से लुधियाना के लिए हर रोज रात साढ़े दस बजे मेल वैन रवाना होगी। यह मेल वैन रात एक बजे लुधियाना पहुंच जाएगी। लुधियाना से आगे जिसमें बठिंडा, अमृतसर, जालंधर के लिए वैन रवाना होगी। पहले इन इलाकों के लिए रेल सेवा से डाक भेजा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे रहेगा वैन का शेड्यूल

पोस्ट ऑफिस
लुधियाना से वही वैन चंडीगढ़ सुबह साढ़े चार बजे पहुंच जाएगी। चंडीगढ़ में इस डॉक को पांच बजे सुबह शॉर्ट किया जाएगा ताकि सुबह से डाक शॉर्ट कर सुबह नौ बजे तक कार्यालयों में पहुंचा कर डाक डिलिवर कर दिया जाए।

पंजाब विधान सभा, सचिवालय, डीजीपी ऑफिस, पुलिस मुख्यालय, हाईकोर्ट सहित अन्य बड़े कार्यालय चंडीगढ़ में स्थित होने के कारण बड़ी संख्या में डाक पंजाब भेजा जाता है। और पंजाब से चंडीगढ़ आता है। इसका शुभारंभ चीफ पोस्ट मास्टर जनरल पीके स्वैन ने किया।

इस अवसर पर पोस्टल सेवाओं के डायरेक्टर मनीषा बंसल बादल, सीनियर सुपिरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज राधिका धीर के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित हुए। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल पीके स्वैन ने बताया कि इससे लोगों कोजल्द डाक मिलेगा इसके कारण लोगों को सुविधा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें