फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chahat Arora: चंडीगढ़ की तैराक ने सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, बनाई हैट्रिक

Sun, 11 Sep 2022 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

गुवाहाटी में खेली जा रही 75वीं सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में चाहत अरोड़ा ने शनिवार को 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतने के साथ 1.13.61 का समय निकालते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
चाहत अरोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की तैराक चाहत अरोड़ा ने लगातार तीन पदक जीतकर साबित कर दिया है कि क्यों उसे स्वीमिंग पूल की गोल्डन गर्ल कहा जाता है। गुवाहाटी में खेली जा रही 75वीं सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में चाहत अरोड़ा ने शनिवार को 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतने के साथ 1.13.61 का समय निकालते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले वर्ष 2018 में त्रिवेंद्रम की सोलानी दलाल के नाम 1.14.87 का रिकॉर्ड था। 
विज्ञापन


चाहत अरोड़ा ने इस चैंपियनशिप में अब तक दो नए नेशनल रिकॉर्ड बनाने के साथ दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। नेशनल चैंपियनशिप में देश की बेस्ट तैराकी की महिला खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। 

चाहत की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। पिता परम ज्योति अरोड़ा और मां गीता अरोड़ा ने कहा कि नेशनल चैंपियनशिप में दो रिकॉर्ड बनाना बेटी के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। चाहत अरोड़ा के इस प्रदर्शन से परिवार बेहद खुश है।

इस चैंपियनशिप में चाहत के रिकॉर्ड

  • 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में हिस्सा लेते हुए मात्र 32.94 सेकेंड पर दूरी को पार करते हुए स्वर्ण पदक के साथ नेशनल रिकॉर्ड बनाया।
  • 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 2.42.71 का समय निकालते हुए 6 सितंबर को रजत पदक जीता।
  • 100 मीटर में ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक के साथ नया रिकॉर्ड बनाया

कोच के उम्मीदों पर खरी उतरीं चाहत

पीयू के स्वीमिंग पूल के वरिष्ठ कोच गुरचरण सिंह ने अपनी ट्रेनी चाहत अरोड़ा के बारे में गुरुवार को कह दिया था कि कि वह 100 मीटर में भी अपना जलवा दिखाएंगी। उनके कोच चाहत अरोड़ा के प्रदर्शन से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें