100 साल में पहली बार इस साल बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके साथ ही एक बेहद अद्भुत संयोग बनेगा। दरअसल, साल 2017 इस बार ज्योतिष और अंतरिक्ष विज्ञान की नजर से भी खासा महत्वपूर्ण रहने वाला है।
पिछले 100 सालों में पहली बार ऐसा होगा कि लोगों की राशियों पर असर डालने वाले सभी नौ ग्रह इस बार एक साथ अपनी चाल बदलेंगे। इतना ही नहीं, इस साल पहले फरवरी और फिर अगस्त में फिर एक अलौकिक खगोलीय घटना होगी।
दोनों ही बार एक माह में सूर्यग्रहण और चंद्रगहण लगेंगे। ज्योतिष की नजरिए से भी सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण बहुत महत्व रखते हैं।
शनि, बृहस्पति, राहू-केतु ने सालों बाद बदली चाल
नौ ग्रह
फतेहाबाद के श्रीश्याम मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा की मानें तो आमतौर पर सूर्या, चंद्र, मंगल, बुध और शुक्र ही सामान्य तौर पर अपनी चाल बदलते हैं।
लेकिन इस बार शनि, बृहस्पति और राहू-केतु ने भी अन्य ग्रहों के साथ अपनी चाल बदली है। पंडित शर्मा के अनुसार साल की शुरुआत रविवार को हुई है और सूर्य रविवार के स्वामी हैं। ऐसे में इस साल सूर्य का प्रभाव अधिक रहेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य, चंद्र, मंगल, बुधक और शुक्र अपनी राशि प्रत्येक साल बदलते हैं जबकि शनि ढाई वर्ष, बृहस्पति 13 माह और राहु-केतु 18 माह में अपनी राशि बदलते हैं। ऐसा संयोग पहली बार हो रहा है कि सभी ग्रह एक साथ अपनी-अपनी राशि बदलेंगे।
फरवरी-अगस्त में होंगे दो-दो ग्रहण, दिखेगा एक-एक
चन्द्र ग्रहण
पंडित राजेश शर्मा के अनुसार इस साल कुल चार ग्रहण लगेंगे। इसमें दो ग्रहण फरवरी और दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे। 11 फरवरी को चंद्रग्रहण और 26 फरवरी को सूर्यग्रहण लगेगा। इसी तरह अगस्त में भी दो ग्रहण लगेंगे।
इसमें चंद्रगहण सात अगस्त को और 21 अगस्त को सूर्यग्रहण लगेगा। पंडित शर्मा के अनुसार दोनों ही बार भारत में महज चंद्रग्रहण ही दिखेगा। सूर्यग्रहण विश्व के कई अन्य देशों में ही देखा जा सकेगा।