फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमरिंदर लगाएंगे हार की हैट्रिक, फिर बनेगी गठबंधन सरकार'

Mon, 26 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
माल और लोक संपर्क मंत्री बिक्त्रस्म सिंह मजीठिया ने लोगों को सचेत करते कहा कि मतदान में गलत फैसला लिया तो पंजाब का चल रहा विकास रुक जाएगा और राज का बड़ा नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन


मजीठिया रविवार को गांव डड्डिये में विकास कामों का उद्घाटन करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। मजीठिया ने कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कभी भी जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई।

कैप्टन से न पहले किसी को लाभ मिला और न ही आने वाले समय में किसी को मिलेगा। उन्होंने कहा न तो कैप्टन की नीतिया बदल सकतीं हैं और न ही आदतों में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

'अकाली-भाजपा गठजोड़ तीसरी बार सरकार बनाएगा'

बिक्रम सिंह मजीठिया - फोटो : अमर उजाला
अकाली-भाजपा गठजोड़ विकास के दम पर तीसरी बार सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा अपने राजनैतिक कैरियर के आखिरी पड़ाव पर कैप्टन अमरिंदर का पंजाब में हुकूमत करने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। 

कैप्टन को अपना बुढ़ापा मोती बाग में बैठ कर गुजारने की सलाह देते मजीठिया ने कहा कि अमरिंदर अकाली-भाजपा गठजोड़ से दो बार हार चुके हैं और 2017 में हार की हैट्रिक लगाएंगे। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। 

इस मौके पर तलबीर सिंह गिल, जोध सिंह सम्रा, मनप्रीत उपल, सरपंच कुलविंदर सिंह, सज्जन सिंह, जगीर सिंह पूर्व सरपंच, गगनदीप सिंह भकना, बख्शीस सिंह नंबरदार, अजीत सिंह, अमरीक सिंह प्रधान, सुरजीत सिंह, नानक सिंह मजीठा, दुर्गा दास, बलबीर अधिक, दिलजोत सिंह, बूटा सिंह, सतनाम सिंह, सरचांद सिंह आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें