माल और लोक संपर्क मंत्री बिक्त्रस्म सिंह मजीठिया ने लोगों को सचेत करते कहा कि मतदान में गलत फैसला लिया तो पंजाब का चल रहा विकास रुक जाएगा और राज का बड़ा नुकसान हो जाएगा।
मजीठिया रविवार को गांव डड्डिये में विकास कामों का उद्घाटन करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। मजीठिया ने कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कभी भी जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई।
कैप्टन से न पहले किसी को लाभ मिला और न ही आने वाले समय में किसी को मिलेगा। उन्होंने कहा न तो कैप्टन की नीतिया बदल सकतीं हैं और न ही आदतों में बदलाव आ सकता है।
'अकाली-भाजपा गठजोड़ तीसरी बार सरकार बनाएगा'
बिक्रम सिंह मजीठिया
- फोटो : अमर उजाला
अकाली-भाजपा गठजोड़ विकास के दम पर तीसरी बार सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा अपने राजनैतिक कैरियर के आखिरी पड़ाव पर कैप्टन अमरिंदर का पंजाब में हुकूमत करने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।
कैप्टन को अपना बुढ़ापा मोती बाग में बैठ कर गुजारने की सलाह देते मजीठिया ने कहा कि अमरिंदर अकाली-भाजपा गठजोड़ से दो बार हार चुके हैं और 2017 में हार की हैट्रिक लगाएंगे। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।
इस मौके पर तलबीर सिंह गिल, जोध सिंह सम्रा, मनप्रीत उपल, सरपंच कुलविंदर सिंह, सज्जन सिंह, जगीर सिंह पूर्व सरपंच, गगनदीप सिंह भकना, बख्शीस सिंह नंबरदार, अजीत सिंह, अमरीक सिंह प्रधान, सुरजीत सिंह, नानक सिंह मजीठा, दुर्गा दास, बलबीर अधिक, दिलजोत सिंह, बूटा सिंह, सतनाम सिंह, सरचांद सिंह आदि मौजूद थे।