फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोरः पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और अमरिंदर सिंह ने इमरान खान के मंच से बनाई दूरी

Sun, 10 Nov 2019 02:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री करतारपुर साहिब (पाकिस्तान)
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन

श्री करतारपुर कॉरिडोर के खुलने पर पाकिस्तान के पीएम प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ से गुरुद्वारा परिसर के भीतर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आई सिख संगत के अलावा शनिवार को करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते आई संगत शरीक हुई।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनकी पत्नी परनीत कौर के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने इमरान के कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी। हालांकि जिस स्थान पर दोनों ने माथा टेका, वहां से 20 कदम दूरी पर ही इमरान की स्टेज लगी थी, लेकिन दोनों शीर्ष नेता उस तरफ नहीं गए। 

इमरान के कार्यक्रम में नवजोत सिंह सिद्धू ने खुलकर भाषणबाजी की। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल इमरान खान के साथ पहली पंक्ति में बैठे। पंजाब के मंत्री सुक्खी रंधावा, गुरदासपुर से विधायक वरिंदरमीत सिंह पाहड़ा समेत कई विधायक कार्यक्रम में शरीक हुए। 
विज्ञापन


इस दौरान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि हमें फीस की कोई चिंता नहीं है। जितनी मर्जी फीस लगा लो, हमारी संगत पाक स्थित गुरु धामों में आने के लिए तैयार है। तमाम सिख तीर्थ स्थल पाक को खोल देने चाहिए। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिद्धू के अलावा इमरान खान का भी धन्यवाद किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें