फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी पर सियासी संग्राम: भगवंत मान बोले- जिसने दोस्ती निभाई वही भरे, कैप्टन बोले- सोच समझकर बोलें

Mon, 24 Apr 2023 06:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में सरकार विजिलेंस का दुरुपयोग कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच पर कैप्टन ने कहा कि चन्नी पर अगर कोई भ्रष्टाचार का सबूत है तो विजिलेंस बुलाए लेकिन यहां बिना कारण अंदर डाला जा रहा है।
विज्ञापन
भगवंत मान और कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश का बाहुबली मुख्तार अंसारी पंजाब में मुद्दा बन गया है। जालंधर उपचुनाव में मुख्तार अंसारी का जिक्र हो रहा है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मुख्तार अंसारी पर खर्च 55 लाख रुपये वकीलों की फीस देने से मना कर दिया है। भगवंत मान का कहना है कि मुख्तार अंसारी से जिसने दोस्ती निभाई है वही इसे भरेगा। मुख्तार अंसारी जिस वक्त पंजाब की रोपड़ जेल में रहा उस वक्त प्रदेश में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार रही है। अब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्तार अंसारी के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान को नसीहत दी है कि वह देख समझकर बोला करें। 

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पहले समझना पड़ेगा कि सरकार कैसे चलती है? जब पुलिस की जांच होती है तो जांच अधिकारी उसे जांच को बुलाता है। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाता है। उसी प्रकिया के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस अंसारी को लेकर गई थी। साथ में तंज भी कसा कि जैसे अभी हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी बठिंडा जेल से लॉरेंस को दिल्ली में ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है। 

विजिलेंस का दुरुपयोग कर रही आप सरकार
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में सरकार विजिलेंस का दुरुपयोग कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच पर कैप्टन ने कहा कि चन्नी पर अगर कोई भ्रष्टाचार का सबूत है तो विजिलेंस बुलाए लेकिन यहां बिना कारण अंदर डाला जा रहा है। मान सरकार विजिलेंस का दुरुपयोग करके 15 लोगों को टारगेट कर चुकी है, ऐसा करके वह क्या साबित करना चाहती है?
विज्ञापन


अमृतपाल पर कैप्टन ने कही बड़ी बात
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को जालंधर में भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के साथ मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमृतपाल को 36 दिन बाद नहीं बल्कि पहले दिन ही पकड़ कर जेल में बंद करना चाहिए था, क्योंकि पंजाब के माहौल को खराब करने की साजिश पंजाब से रची जा रही है। बता दें कि 36 दिन बाद अमृतपाल को पंजाब पुलिस ने मोगा के गांव रोडे से पकड़ा था। अब उसे असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में रखा गया है।  अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें