युवाओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज (जीसी) में सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
सेमिनार में चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर छात्र-छात्राओं को वोट की ताकत के बारे में बताएंगे।
इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से उन छात्र-छात्राओं के लिए स्पेशल कैंप भी लगाया जाएगा, जिन्होंने अपना नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं कराया है।
मौके पर ही विद्यार्थियों से फार्म भराए जाएंगे। इससे पहले अमर उजाला की ओर से 26 फरवरी को सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स में सेमिनार का आयोजन किया गया था।
इसमें एसडीएम (साउथ) कशिश मित्तल, ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर तिलक राज के अलावा पीयू के प्रोफेसरों ने छात्राओं को मतदान के बारे में जागरूक किया था।