अमर उजाला रूपांतरण की सदस्यों के लिए सेलिब्रेटी शेफ फूड फूड चैनल पर प्रसारित नमक शमक शो फेम शेफ हरपाल सिंह सोखी को चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली लेकर आ रहा है।
इसमें लाइव कुकिंग शो के जरिए शेफ आपको किवी फ्रूट की लजीज डिश भी बनाकर दिखाने वाले हैं। यह सब होगा अमर उजाला जेस्प्री किवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट सीजन टू में, जिसे 25 मई को चंडीगढ़ और 26 मई को पंचकूला में आयोजित किया जाएगा।
आप भी ले सकती हैं हिस्सा
इसमें रूपांतरण क्लब की नई और पुरानी सदस्य हिस्सा ले सकती हैं। साथ ही अन्य महिलाएं जो अभी तक रूपांतरण क्लब की सदस्य नहीं हैं, वे क्लब की सदस्यता लेकर इसमें शामिल हो सकती हैं। कांटेस्ट में विजेता को नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
द फर्स्ट होटल सेक्टर 43 चंडीगढ़ में 25 मई को दोपहर तीन बजे यह शो आयोजित किया जाएगा। पंचकूला, जीरकपुर, मनीमाजरा, माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के लिए 26 मई को पल्लवी होटल सेक्टर-5 पंचकूला में दोपहर तीन बजे कार्यक्रम होगा। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्य के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकती हैं।
जिन महिलाओं नें अभी तक अपनी सदस्यता रिनिवल नहीं करवाई है या नई सदस्यता नहीं ली है वह 25 एवं 26 मई को कुकरी शौ में आधा घंटा पहले पहुंच कर सदस्यता प्राप्त करें। नई सदस्यता के लिए 9803079803 यां 8557042939 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मैं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रोज किवी के साथ नए नए उपयोग कर रहीं हूं। पिछले वर्ष जब भाग लिया था तब किवी मंचुरियन और किवी कोफता बनाया था। जो कि हरपाल सिंह सोखी को बेहद पसंद आया और टॉप 3 में जगह बनाई थी। जो भी रूपांतरण सदस्य मेेेेरे साथ जुड़ी हैं, मैं उन्हें इस प्रतियोगिता में जरूर हिस्सा लेने को कहूंगी।
-मधु शर्मा विजेता जेस्प्री किवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट सीजन वन
मैंने पिछली बार किवी की समुदी और पैनकेक बनाया था। मैं अमर उजाला रूपांतरण के सभी प्रतियोगिताआें में हिस्सा लेती हूं। हरपाल सिंह सोखी जिसे टीवी पर देखते थे उनसे रुबरु होना ही हमारे लिए एक आनंददायक अवसर रहा।
विंदु गर्ग रूपांतरण सदस्या