अमर उजाला की खबर का इंपेक्ट देखिए, चंडीगढ़ आरएलए ने सीएच01बीएम सीरीज की ई ऑक्शन में हुई धांधली के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पंजाब के पूर्व आईजी के बेटे जसजीत सिंह ने सोमवार को फैंसी नंबरों की ई नीलामी में धांधली के आरोप लगाए थे।
जसजीत का कहना है कि उसने 0100 और 0786 नंबर के लिए सबसे अधिक बोली लगाई थी। आरोप है कि 0100 नंबर ई ऑक्शन में फाइनल होने के बावजूद किसी और को दे दिया गया। वहीं, 0786 नंबर के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने के बावजूद यह नंबर कम बोली लगाने वाले को दे दिया गया।
जसजीत सिंह ने लिखित में इसकी शिकायत सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट केके जिंदल, डीसी व आरएलए अधिकारी को दी। शिकायत पर आरएलए ने जांच शुरू कर दी है। जसजीत सिंह ने कहा कि विभाग सीएच01बीएम सीरीज नंबरों की ई ऑक्शन रद्द करें नहीं तो वह कोर्ट जाएंगे।