फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्टः बेटियों को मिला तोहफा, खाली पड़ी इमारत में शिफ्ट होगा स्कूल

Mon, 17 Jul 2017 11:05 AM IST
गुरदीप सैनी/अमर उजाला, बरवाला(पंचकूला)
विज्ञापन
सरकारी स्कूल इमारत
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर का बड़ा असर देखिए, बेटियों को तोहफा मिल गया। अब उनका स्कूल सालों से खाली पड़ी इमारत में शिफ्ट होगा। कस्बा बरवाला में राजकीय महाविद्यालय पिछले कई वर्षों पहले बरवाला-भरैली मार्ग पर स्थित अपनी नई बिल्डिंग में शिप्ट हो गया था। तभी से यह इमारत वीरान थी, जो असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुकी थी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग और प्रशासन इस इमारत पर ध्यान नहीं दे रहे थे। इस खबर को अमर उजाला ने लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। आखिरकार शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए इस बिल्डिंग की जगह पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।

कस्बे के लोगों ने भी इसके लिए विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को पत्र सौंपा था। इसके बाद विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर बिल्डिंग में स्कूल को शिफ्ट करने का निर्णय लिया। जिस बिल्डिंग से स्कूल शिफ्ट होगा वहां दस बेड का अस्पताल खोलने की बात विधायक ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के बैठने के लिए नहीं थी व्यवस्था

सरकारी स्कूल इमारत
 बरवाला भाजपा मंडल प्रधान सुशील सिंगला, जगदीश कश्यप, अमरीक सिंह ने बताया कि जिस बिल्डिंग में पहले कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चल रहा है, वह बिल्डिंग स्कूल के लिए छोटी पड़ रही थी। जिससे सभी बच्चों को बैठने के लिए इस बिल्डिंग में पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और न ही छात्राओं के खेलने के लिए कोई खेल मैदान है।

वहीं कस्बे के समाज सेवक कृष्ण पाल राणा, राजपाल सैनी, विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान देवी चंद ने बताया कि इस स्कूल को राजकीय महाविद्यालय की बिल्डिंग में शिफ्ट करने की मांग लोग लंबे समय से कर रहे थे। क्योंकि स्कूल की इस बिल्डिंग में शिफ्ट होने से छात्राओं को खुला वातावरण व सुविधाओं से भरपूर भवन मिलेगा।

सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति गंभीर है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक जिस बिल्डिंग में इस समय स्कूल चल रहा है, उसमें स्कूल के शिफ्ट होने के बाद 10 बैड का अस्पताल बनाया जाएगा।
- ज्ञान चंद गुप्ता, विधायक

महाविद्यालय की इस वीरान बिल्डिंग की जगह स्कूल बनाने के लिए सरकार ने एक करोड़ 74 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। जिसमें 12 नए कमरे, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। बिल्डिंग का रेनोवेशन पीडब्ल्यूडी विभाग करेगा। बिल्डिंग में कुछ कमरे पहले से बने हैं, जो बहुत बढ़िया हैं। इस स्कूल को एक मॉडल स्कूल के रूप में तैयार किया जाएगा।
- सुनीता नैन, खंड शिक्षा अधिकारी, बरवाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें