उत्तराखंड जन चेतना मंच पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सपूतों की याद में 28 फरवरी को रक्तदान शिविर लगा रहा है। गढ़वाल भवन, सेक्टर- 29 में अमर उजाला के सहयोग से लगाए जा रहे इस कैंप में निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी करा सकेंगे।
इस मौके पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग चंडीगढ़ के अधिशासी दंडाधिकारी राकेश सिंह रावत विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पीजीआई डॉक्टरों की टीम रक्तदानियों से रक्त एकत्र करेगी।
इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आईवीवाई अस्पताल मोहाली के हृदय रोग, हड्डी रोग एवं सामान्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।
जनचेतना मंच के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, महासचिव धीरेंद्र मोहन नेगी ने बताया कि मंच के वरिष्ठ उप प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट, उप प्रधान संजीव बेंजवाल, कोषाध्यक्ष कमल सिंह रणावत, कोष निरीक्षक सोहन सिंह बुटोला, सांस्कृतिक सचिव देवेंद्र बेंजवाल, सचिव दयानंद वर्तवाल, संगठन सचिव सरूप सिंह नेगी, सलाहकार सरूप सिंह रावत, दीपक असवाल, दीपक भट्ट की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मंच के प्रधान ने लोगों से रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने के लिए योगदान देने की अपील की है।