यदि आपके अंदर समाज सेवा करने का जज्बा है और उन व्यक्तियों की मदद करना चाहते हैं, जो रक्त की कमी से अपनी जान खो देते हैं तो 13 सितंबर को लगने वाले ब्लड डोनेशन कैंप में जरूर आएं।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को जीरकपुर की वीआईपी रोड स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन अपार्टमेंट में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
कैंप का समय सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रहेगा। कैंप में ब्लड डोनेट करने वाले डोनर्स को पीजीआई ब्लड बैंक की ओर से एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
समय-समय पर अमर उजाला की ओर से चंडीगढ़ में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित होते रहे हैं। कैंप में चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों के अलावा पंचकूला, मोहाली और जीरकपुर के कई लोग ब्लड डोनेट में करने में उत्साह दिखाते हैं।
इस बार जीरकपुर व उसके आसपास रहने वाले लोगों की मांग पर कैंप का आयोजन उनके घर के पास किया जा रहा है। ब्लड डोनेशन कैंप के साथ फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन करने पर विचार किया जा रहा है।
फाउंडेशन की कोशिश है कि ब्लड डोनर्स के साथ-साथ उनके परिजनों और जीरकपुर में रहने वाले लोगों का मुफ्त हेल्थ चेकअप कराया जाए। कैंप में समाज सेवी चौधरी हेमराज सिंह टांगरा की ओर भी सहयोग किया जा रहा है।
ब्लड डोनेशन कैंप में पीजीआई ब्लड बैंक की एक एक्सपर्ट टीम भी आएगी। पीजीआई की ओर से बताया गया कि इस रीजन में सबसे ज्यादा ब्लड डोनेट किया जाता है।
ब्लड डोनेट करने वाला व्यक्ति ही असली हीरो होता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कैंप में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे, ताकि रक्त की कमी को पूरा किया जा सके।