फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगरः अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में 80 मेधावियों का सम्मान, दिए गए प्रशस्ति पत्र

Mon, 22 Jul 2019 03:47 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
भविष्य ज्योति कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के यमुनानगर में अमर उजाला की ओर से सोमवार को जगाधरी के महाराज अग्रसेन कॉलेज में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिक्षाविद् और कॉलेज प्रार्चाय डॉ. पीके वाजपेयी ने बतौर वशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक सहित सभी मंचासीन लोगों ने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर की। जिसमें जिले के 80 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मेहनत के बूते बोर्ड परीक्षा के नतीजे में चमके मेधावियों के गले में पुलिस अधीक्षक ने चमचमाते मेडल पहनाएं तो उनके चेहरे खिल उठे। प्रशस्तिपत्र ने उनकी खुशी दोगुनी कर दी।

भविष्य की परीक्षाओं में भी टॉपर बनने का संकल्प लेकर मेधावियों ने अमर उजाला भविष्य ज्योति का सम्मान ग्रहण किया। शिक्षाविद् डॉ. उदय भान ने भी बच्चों को सफलता के टिप्स दिए। इस दौरान श्रीगणेश इंटरटेनमेंट एंड ह्यूमनिटी वेलफेयर सोसायटी के डायरेक्टर पंकज अरोड़ा, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

एसपी कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि होनहार बच्चों के बीच से ही आईएएस, आईपीएस निकलते हैं। समय बदल रहा है। दिन-प्रतिदिन स्पर्धाएं और कठिन होती जा रहीं हैं। नई जानकारी से हमेशा अपडेट रहें और लक्ष्य पर निगाह रखें। कड़ी मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी नशे की तरफ जा रही है। इसलिए टॉपर बच्चे न केवल खुद नशे से बचें बल्कि अपने घर परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों आदि को भी नशे से दूर करने का प्रयास करें।

नशा करके किसी भी सूरत में वाहन न चलाएं और हमेशा यातायात नियमों की पालना करें। उन्होंने कहा कि जिले में होने वाली अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं की वजह नशा और ओवरस्पीड सामने आता है। उन्होंने बच्चों से ये भी कहा कि सड़क पर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाएं, क्योंकि आपकी छोटी सी मदद किसी का जीवन बचा सकती है। वहीं प्राचार्य डॉ. पीके वाजपेयी ने कहा कि सिर्फ कागजी योग्यता भविष्य नहीं संवार सकती और बोर्ड परीक्षा में टॉपर बन जाने से ही जीवन की सफलता का रास्ता खत्म नहीं हुआ।

आगे भी टॉप करना जरूरी है। जब तक मेहनत करते रहेंगे, टॉपर बनते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों का साथ न छोड़ें। जो शिक्षा ग्रहण की है, उसे जीवन में अमल में भी लाएं। उन्होंने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अमर उजाला के आयोजन को सराहा।

 
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान

12वीं में 97.8 अंक लेकर जिला टॉपर रहे एसडी सीनियर सैकेंडरी स्कूल जगाधरी के भाविक बंसल, खजूरी के श्रीकृष्णा स्कूल की खुशी, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल बहादुरपुर की कामना सैनी, मॉडल टाउन स्थित एसडी पब्लिक स्कूल के हर्ष बराड़, इसी स्कूल की गुरप्रीत कौर, गौरव, सनराइज पब्लिक स्कूल खिजराबाद की मुस्कान, अर्शित, प्रियांशु, आंचल, पायल गर्ग, आर्यन, श्रीकृष्णा स्कूल की सिमरन, हर्ष गोयल, एसडी जगाधरी की निधि, कुमारी सुरभी, न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल बिलासपुर की पलक, चहक, विकास, गौरव साहनी, विशाल, एमआर पब्लिक स्कूल बिलासपुर की प्रिया, सरस्वती नगर के सरस्वती पब्लिक स्कूल के पारूल, आरजू गर्ग, कोमल, कीर्ति, अलावा काजल, प्रिया देवी, समृद्धि गोयल, आयुषी, सोनिया मलिक, जतिन सोबित, मन्नत, नेहा, बिंदू, प्रिया, गुलिस्ता, सुभारती, कंचन, कामना, शिवानी, हर्षदीप, निकिता, उज्जवल,  इशप्रीत, प्रियांश, अर्षित, पायल, आंचल, पारूल, नेहा, कंवलजीत कौर, रोबिन, मुस्कान पुत्री लियाकत, हिमांशी, सीमर सोहल, सरबजीत, विकास, विशाल, विरेंद्र, लक्ष्य, संध्या, पलक, सीमा, आरवि, सागर,जशदीप, तमन्ना, ध्रुव, निगम, सेजल, श्वेता, गामिनी, ममता, पवन, चेतन, अनुभव, अंशिता, यानिका, अक्षित, रिनम आदि के नाम शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें