फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता 'आप' में गए

Sat, 09 Jan 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता अमर अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। अमन ने शनिवार को कांग्रेस को अलविदा कहा। जब से कैप्टन ने प्रधानगी संभाली है, कई नेता कांग्रेस छोड़ कर आप में जा चुके हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले सीडी कंबोज गए, फिर पार्टी प्रवक्ता सुखपाल खैरा ने पार्टी छोड़ी, फिर जगतार राजला चले गए। अब अमन अरोड़ा भी आप में शामिल हो गए। खैरा की बेशक कैप्टन से नहीं बनती थी। पर कंबोज को कैप्टन ने ही विधानसभा चुनाव में टिकट दिया था। राजला को भी उन्होंने समाना से लड़ाने का भरोसा दिया था।

अमन अरोड़ा को तो कैप्टन ने ही दो बार 2007 और 2012 में सुनाम से टिकट दी थी। हालांकि वह दोनों ही बार वित्त मंत्री परमिंदर ढींढसा के हाथों हार गए। इस समय कैप्टन के सामने विधानसभा चुनाव अकाली-भाजपा गठबंधन को हरा कर कांग्रेस को सत्ता में लाने की चुनौती थी।
विज्ञापन


पर अब आप ही कैप्टन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है। कुछ ही दिनों में पार्टी के चार बड़े नेताओं का आप में जाना कैप्टन के लिए मुसीबत बन सकता है। हालांकि कैप्टन कह रहे हैं कि लोगों द्वारा नकारे लोग ही पार्टी छोड़ रहे हैं। पर कैप्टन के सामने अब पार्टी बचाने का संकट है। क्योंकि लगातार बड़े नेताओं के छोड़ कर जाने से पार्टी वर्करों का मनोबल गिर सकता है, लोगों के बीच गलत मैसेज जा सकता है।

कैप्टन के लिए सबसे बड़ी समस्या इस समय यह है कि कांग्रेस से दरकिनार किए गए नेताओं को आम आदमी पार्टी के रूप में प्लेटफार्म मिल रहा है। पर इससे मैसेज कांग्रेस के खिलाफ जा रहा है। इसलिए पार्टी नेताओं को रोकना ही इस समय कैप्टन की प्राथमिकता होगी
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें