मगर, सरकार दोबारा 37.5 प्रतिशत रिबेट की फुल एंड फाइनल सेटलमेंट स्कीम ले आई है। जिससे आवंटियों में रोष है। मलिक ने कहा कि 4 जुलाई 2018 की मीटिंग में सहमति बनी थी कि री-कैलकुलेशन कराई जाएगी। इसे कराते समय हर सेक्टर की एन्हांसमेंट एक चार्टर्ड अकाउंटेंट चेक करेगा, उसके बाद राशि सार्वजनिक की जाएगी।
25 को जींद में रैली के बाद देंगे गिरफ्तारिंयां : मलिक
सरकार के इस वादे से मुकरने पर सभी प्रभावित आवंटियों ने एक ही निर्णय लिया है कि वे इस रिबेट की स्कीम का बहिष्कार करेंगे। 25 नवंबर को जींद में रैली आयोजित कर जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी जाएंगी। मलिक ने बताया कि दिवाली के बाद प्रदेश के बाकी शहरों में भी बैठकें की जाएंगी।
रिबेट की योजना के बाद री-कैलकुलेशन पर करेंगे विचार
सीएम मनोहर लाल का कहना है कि सरकार ने आवंटियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। रिबेट की दूसरी योजना के बाद री-कैलकुलेशन कराने पर भी विचार करेंगे।