फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव: शिअद-बसपा ने किया गठबंधन का एलान, राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने तैयार की रूपरेखा

Sat, 12 Jun 2021 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन के चलते सितंबर 2020 में शिअद ने भाजपा से किनारा कर लिया था। इसके बाद शिअद दूसरे दल से राजनीतिक गठबंधन पर विचार कर रहा था। पंजाब में दलितों का करीब 34 फीसदी वोट बैंक है और शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल चुनाव जीतने के बाद दलित समुदाय से डिप्टी सीएम बनाने का एलान कर चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से शिअद और बसपा के नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर बैठकों का दौर चल रहा था। अब दोनों दलों के बीच गठबंधन हो गया है।
विज्ञापन
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के साथ बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की राजनीति के पुराने खिलाड़ी शिरोमणि अकाली दल को बहुजन समाज पार्टी के रूप में एक नया साथी मिल गया है। भाजपा से गठबंधन तोड़ चुकी शिअद और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर चंडीगढ़ पहुंचे बसपा राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा अंतिम मुहर लगा चुके हैं। शनिवार को शिअद मुख्यालय में इस बाबत कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इममें भी सतीश चंद्र मिश्रा मौजूद रहे। इसके बाद अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने प्रेस कांफ्रेंस में शिअद-बसपा गठबंधन की घोषणा की और इसे पंजाब की राजनीति का नया दिन बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब की सियासत में यह गठबंधन बड़ा मोड़ साबित होगा। 2022 के बाद भी जितने चुनाव होंगे शिअद, बसपा के साथ लड़ेगी।  इसके बाद बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा शिअद के सरंक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिले। मिश्रा ने फोन पर बसपा सुप्रीमो मायावती से बादल की बात कराई। दोनों ने बसपा और शिअद के गठबंधन पर एक दूसरे को बधाई दी।

विज्ञापन


दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ था। शिअद, बसपा को 117 में से 18 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रहा था, जबकि बसपा 37 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही थी। कई दौर की बैठकों के बाद अब दोनों दलों में सीटों को लेकर सहमति बन गई है। 117 विधानसभा सीटों में बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोआबा की 8, माझा की 5 और मालवा की सभी सीटें बसपा के खाते में आई हैं। होशियारपुर, टांडा, दसूहा, चमकौर साहिब, बस्सी पठाना, महिलकलां, नवांशहर, लुधियाना नार्थ और सुजानपुर भी बसपा के खाते में आई।

शुक्रवार को शिअद नेताओं के साथ बैठक के बाद सतीश मिश्रा ने बसपा के राज्य प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी से विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। कुछ अहम बिंदुओं को लेकर राज्यसभा सांसद ने दोनों नेताओं को निर्देश दिए कि वह इन पर काम करें और राज्य की 117 विधानसभा सीटों के साथ ही दलित बाहुल्य क्षेत्र की सर्वे रिपोर्ट तैयार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें