फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वार्ड-11 की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, बिना हाउस नंबर भी जोड़े गए वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। न्यू सन्नी एनक्लेव सेक्टर 125 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने खरड़ नगर परिषद के वार्ड नंबर-11 की वोटर लिस्ट में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन के प्रधान पवितर पाल सिंह बराड़ ने कहा कि मतदाता सूची में कई ऐसी खामियां सामने आई हैं, जो चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े करती है। बराड़ के अनुसार वोटर लिस्ट में कई मतदाताओं के नाम बिना किसी हाउस नंबर के ही जोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि संबंधित मतदाता किस पते से जुड़े हैं। इसके अलावा कई घरों के नंबर सूची में दर्ज ही नहीं हैं। इससे स्थानीय निवासियों को अपने नाम और पते की पुष्टि करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ घरों के वोट वार्ड नंबर-11 की जगह वार्ड नंबर-9 में दर्ज हैं। इससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। मतदान के दौरान भ्रम की स्थिति बन सकती है। बराड़ ने बताया कि सेक्टर 123 और 125 में एक ही घर नंबर (3000) दो अलग-अलग स्थानों पर दिखाया जा रहा है, जो प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है।
बराड़ ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में एसडीएम खरड़ कार्यालय में एतराज दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन वहां उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। एसडीएम के न मिलने पर जब उन्होंने कार्यालय के सुपरिटेंडेंट से बात की, तो उनका व्यवहार भी ठीक नहीं रहा और उन्हें वापस भेज दिया गया। आरडब्ल्यूए ने प्रशासन से मांग की है कि वोटर लिस्ट की पूरी जांच कराकर जल्द सुधार किया जाए, ताकि सभी मतदाताओं को उनके अधिकारों के अनुसार सही जानकारी मिल सके और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में कई ऐसी खामियां सामने आई हैं, जो चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े करती हैं।
विज्ञापन

कहीं मकान नंबर गायब, कहीं जीरो दर्ज
वार्ड नंबर-11 की वोटर लिस्ट में सामने आई खामियों के बीच एक और बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कई जगहों पर मतदाताओं के नाम तो दर्ज हैं, लेकिन उनके साथ मकान नंबर बिल्कुल नहीं लिखा गया है। कुछ एंट्री में मकान नंबर की जगह जीरो दर्ज कर दिया गया है। इससे सही पते की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें