फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सुपरहिट सिंगर पर लगा पिता को बंधक बनाने का आरोप, हाईकोर्ट ने एसएसपी से मांगी रिपोर्ट

Thu, 11 Jul 2019 09:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के सिंगर व संगीत निर्देशक बी पराक अब पिता को घर में बंधक बनाने के विवादों में घिर चुके हैं। म्यूजिक डायरेक्टर पिता विरेंद्र बच्चन की ही एक शिष्या ने बी पराक पर पिता को बंधक बनाकर रखने और दवा व सही ईलाज मुहैया न करवाने का आरोप लगाते हए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। 

विज्ञापन


याचिका पर हाईकोर्ट ने एसएसपी को नोटिस जारी कर इस बारे में रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। मीनू कपूर ने एडवोकेट प्रदीप शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में बताया कि पेशे से म्यूजिक डायरेक्टर विरेंद्र बच्चन चडीगढ़ सेक्टर 20 में रहते हैं और याची उनकी शिष्या है। विरेंद्र बच्चन की चंडीगढ़ व जीरकपुर में प्रॉपर्टी है।

विज्ञापन

उस प्रॉपर्टी को उनकी पत्नी और उनका बेटा हड़पना चाहते हैं। विरेंद्र बच्चन की तबीयत काफी समय से सही नहीं है और उनके दिमाग में खून के थक्के जमने शुरू हो गए थे। जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा है। उनकी बीवी और बेटा उनका सही तरीके से इलाज नहीं करवा रहे हैं और न ही किसी से मिलने दिया जाता है। 

मंजू ने आरोप लगाया कि बच्चन की दवा रोक उन्हें धीमी मौत देने का प्रयास किया जा रहा है। इस बारे में बच्चन ने मई और जून में दो बार पुलिस को शिकायत भी दी थी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। पुलिस घर पर आई और उनको इलाज मुहैया करवाने की बात कहते हुए और रोक टोक न लगाने की सलाह देकर चली गई। 

इसके बाद भी उनकी पत्नी और बेटे का रवैया नहीं बदला। याची उनका हालचाल लेती रहती थी। इसलिए उसके खिलाफ सिविल सूट दाखिल कर उसके घर में घुसने पर पाबंदी लगाने की अपील की गई। अब विरेंद्र बच्चन का मोबाइल भी छीन लिया गया है जिसके कारण अब वह इलाज के अभाव में धीमी मौत मर रहे हैं। हाईकोर्ट ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसएसपी को इस मामले में 17 जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें