पंजाब की 117 सीटों की मतगणना 27 जगहों पर स्थापित किए गए 54 केंद्रों में होगा। इसके लिए 14 हजार से ज्यादा मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला चुनाव कार्यालयों सहित कई सार्वजनिक स्थलों और मॉल्स में चुनाव नतीजे लाइव दिखाने को टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी। मतगणना केंद्र में सिर्फ ऑब्जर्वर को ही मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत होगी। चुनाव परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर साथ ही अपडेट किए जाएंगे।
आज कैप्टन का जन्मदिन और सियासी करियर भी दांव पर
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह का 75वां जन्मदिन 11 मार्च को है और इसी दिन पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव परिणाम उनकी खुशियों में कई गुना इजाफा करेगा या फिर उनके सियासी करिअर का अंत लाएगा, ये सारे सवाल कांग्रेसियों और कैप्टन के करीबियों के जेहन में तैर रहे हैं।