चंडीगढ़वासी ध्यान दें। अगर आप आज हॉस्पिटल जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लिजिएगा, नहीं तो परेशानी झेलते रहेंगे। दरअसल, दशहरे के उपलक्ष्य पर पीजीआई, जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32 की ओपीडी मंगलवार को बंद रहेगी। इन अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। बुधवार को ओपीडी अपने तय समय से खुलेगी।
विज्ञापन
दशहरा और मोहर्रम के उपलक्ष्य में दो दिन सभी ई-संपर्क सेंटर बंद रहेंगे। प्रशासन ने आदेश जारी कर बताया कि 11 अक्तूबर को दशहरे के उपलक्ष्य में और 12 अक्तूबर को मोहर्रम के मौके पर सभी ई-संपर्क सेंटरों में छुट्टी रहेगी। ई-संपर्क सेंटर वीरवार को अपने समय से खुलेंगे।