फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पर टिप्पणी का मामला: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने FIR के खिलाफ दाखिल याचिका ली वापस

Tue, 02 Aug 2022 09:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

 कांग्रेस नेता अलका लांबा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अब उन्होंने नए सिरे से याचिका दाखिल करने के लिए इस याचिका को वापस लेने की मांग की। हाईकोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए याचिका वापस लेने की छूट देते हुए इसे खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
अलका लांबा - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान के चलते रोपड़ में दर्ज एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका को कांग्रेस नेता अलका लांबा ने मंगलवार को वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि वह बेहतर तथ्यों के साथ नए सिरे से याचिका दाखिल करना चाहती हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें याचिका वापस लेने की छूट देते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

विज्ञापन


अलका लांबा और कुमार विश्वास के खिलाफ रोपड़ में 12 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानियों के समर्थक होने का आरोप लगाया था। कुमार विश्वास द्वारा लगाए आरोपों के बाद अलका लांबा ने भी ऐसी ही बयान देकर उनका समर्थन किया था। 

इसके बाद अलका लांबा के खिलाफ रोपड़ में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसको रद्द करने की मांग को लेकर अलका लांबा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अब उन्होंने नए सिरे से याचिका दाखिल करने के लिए इस याचिका को वापस लेने की मांग की। हाईकोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए याचिका वापस लेने की छूट देते हुए इसे खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें