फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में आर्मी की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध, नाका तोड़ भागी कार लावारिस मिली, सर्च ऑपरेशन जारी

Sat, 24 Nov 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
संदिग्धों की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पठानकोट के तारागढ़ में शुक्रवार रात को आर्मी की वर्दी में दो संदिग्ध देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला पुलिस ने स्वैट और आर्मी को सूचित किया। इसके बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं इसके बाद बमियाल में जेएंडके नंबर की एक आल्टो कार पुलिस नाका तोड़कर निकल गई। पुलिस ने पीछा किया तो यह कार गांव मुठी के पास खड़ी मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार गांव शादीपुर के रहने वाले किसान बलबीर सिंह ट्रैक्टर पर खेत से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें दो लोग आर्मी की वर्दी में दिखाई दिए जिन्होंने पीठ पर बड़े-बड़े बैग भी लाद रखे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के एक अन्य व्यक्ति ने भी उन्हीं दोनों को गन्ने के खेत में घुसते देखा। दो लोगों से जानकारी मिलने पर सरपंच ने एसएचओ को जानकारी दी। उसके बाद वायरलैस से मैसेज फ्लैश कर अलर्ट किया गया। 

संदिग्ध लोगों के देखे जाने के बाद पठानकोट में सर्च अभियान चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने कहा कि हमने क्षेत्र की घेरेबंदी कर दी और सर्च अभियान शुरु है। हमने लोगों से जानकारी देने और सहयोग करने की अपील की है। इसे 25 किलोमीटर दूर संदिग्धों द्वारा छोड़ी गई कार से जोड़ा नहीं जा सकता है। उसकी जांच अलग से चल रही है।
 

 
विज्ञापन

गांव को चारों और से सील कर दिया गया। एसपी आपरेशन हेमपुष्प ने कमान संभालते हुए गुरदासपुर पुलिस को भी सचेत किया। देर रात तक सर्च जारी थी। गांव शादीपुर पाकिस्तान बॉर्डर के 10-12 किलोमीटर दूर है।

एसएसपी पठानकोट विवेकशील सोनी और गुरदासपुर एसएसपी स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि संदिग्ध की सूचना मिलते ही सुरक्षा की दृष्टि से सर्च की जा रही है। इस सूचना को नजरंदाज नहीं किया जा सकता।

वहीं शुक्रवार रात करीब नौ बजे बॉर्डर एरिया बमियाल में एक कार पुलिस का नाका तोड़ कर निकल गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाड़ी जेएंडके नंबर की थी। कार बार्डर की तरफ से नरोट जैमल की तरफ जा रही थी। 

पुलिस ने आसपास नाकाबंदी कर कार की तलाश की। रात साढ़े दस बजे यह कार गांव मुठी के पास लावारिस हालत में मिली। पुलिस जांच कर रही है यह कार किसके नाम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें