फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकन स्वाइन फ्लू: पटियाला में अलर्ट, जिलेभर से लिए जाएंगे सूअरों के नमूने

Tue, 23 Aug 2022 11:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पटियाला जिले भर में लगभग 90 सूअर फार्म हैं। पशु पालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के विस्तार को देखते हुए पूरे जिले से नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पटियाला जिला अलर्ट मोड पर आ गया है। पंजाब स्वास्थ्य विभाग जिले भर के फार्म हाउसों और ग्रामीण क्षेत्रों के सूअरों के नमूने लेगा। अब तक फ्लू से 350 सूअरों की मौत के मामले सामने आए हैं। अन्य 265 मरने वाले सूअरों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


बिलासपुर गांव और पटियाला में छोटी नदी और बारी नदी के क्षेत्रों के बाद अब बडूंगर गांव और माजल खुर्द के सूअरों में भी अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। इसके बाद पशुपालन विभाग ने पूरे जिले में सूअरों के नमूने लिए जाने का काम शुरू कर दिया है। पटियाला में अफ्रीकी स्वाइन फीवर के लिए सैंपल टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को कंट्रोल्ड एरिया घोषित किया है। राज्य सरकार ने इस बीमारी को अधिसूचित कर दिया है और सूअरों को मारने के लिए राहत की भी घोषणा की है।

15 हजार रुपये तक मिलेगा मुआवजा
पंजाब में कलिंग किए जाने वाले सूअरों के लिए पशु पालकों को 15 हजार तक की मुआवजा राशि दी जा रही है। सरकार की ओर से राशि वजन के आधार पर निर्धारित की गई है। न्यूनतम मुआवजा 2200 रुपये से लेकर अधिकतम 15000 रुपये तक रखा गया है।
विज्ञापन


90 सूअर फार्म
पटियाला जिले भर में लगभग 90 सूअर फार्म हैं। पशु पालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के विस्तार को देखते हुए पूरे जिले से नमूने लिए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें