फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tricity on Alert: सीटीयू ने जम्मू-कटरा रूटों पर बस सेवा रोेकी, पंचकूला में शाम छह बजे बंद हो जाएंगे बाजार

Fri, 09 May 2025 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते चंडीगढ़ में सभी शिक्षण संस्थान अगले तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी में भी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर लगी गाड़ियों की लाइन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। गुरुवार देर रात पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के कई शहरों में हवाई हमले की कोशिश की थी। इन घटनाओं के बाद चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह एयर रेड वार्निंग सायरन बजने शुरू हो गए। इसका मतलब था कि वायुसेना स्टेशन से संभावित ड्रोन हमले की हवाई चेतावनी मिली है। सभी को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई थी। 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में हमले की साजिश नाकाम: टाइम बम और RDX लेकर पहुंचे थे आतंकी; टारगेट में था पुलिस थाना, हमले से पहले पकड़े गए

सीटीयू ने जम्मू रूट पर बस सेेवा की बंद

सीटीयू ने जम्मू-कटरा जाने वाली अपनी बस बंद कर दी गई है। सीटीयू के एक अधिकारी ने बताया कि रोजाना सुबह और शाम को चंडीगढ़ से जम्मू और कटरा के लिए बस जाती थी। कल शाम को जो बस गई थी, सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उसे पठानकोट से वापस भेज दिया गया, जिसके बाद आज सुबह सीटीयू की तरफ से जम्मू-कटरा की तरफ जाने वाली बस नहीं भेजी गई है।

विज्ञापन


 

चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को भी खुला रहेगा डीसी ऑफिस

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए सूचित किया है कि मौजूदा परिस्थितियों के चलते डीसी ऑफिस अब छुट्टी के दिन भी 10 मई (शनिवार), 11 मई (रविवार) और 12 मई (सोमवार) को भी खुला रहेगा। डीसी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन तीनों दिनों में कार्यालय के सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। यह आदेश डीसी ऑफिस और सभी सब-डिविजन के कर्मचारियों पर लागू होगा।

पंचकूला अस्पतालों में चाैकसी बढ़ाने के निर्देश

पंचकूला में भी अलर्ट है। डीसी ने जिले में अस्पतालों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं अब शाम छह बजे के बाद दुकानें नहीं खुलेंगी। डीसी ने पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। आज रात को भी पंचकूला में ब्लैक आउट रहेगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के आदेश

चंडीगढ़ प्रशासन के कार्मिक विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को एक अति आवश्यक आदेश जारी करते हुए यह निर्देश दिया है कि सभी सरकारी कर्मचारी तब तक अपने-अपने मुख्यालय/स्टेशन (जो चंडीगढ़ में स्थित हैं) में ही बने रहें जब तक आगे कोई आदेश जारी न किया जाए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी कर्मचारी अपने मुख्यालय को नहीं छोड़ेगा। पहले से स्वीकृत सभी अवकाश भी अब रद्द माने जाएंगे जब तक उन्हें संबंधित सचिव की स्वीकृति प्राप्त न हो और वह भी विशेष परिस्थितियों में ही दी जाएगी। यह निर्देश सख्त अनुपालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है और इसे सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें