मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री ने अपने निजी सचिव सुरेश कुमार, मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, गृह सचिव एनएस कलसी, डीजीपी दिनकर गुप्ता और डीजीपी इंटेलिजेंस वीके भावरा समेत पुलिस और सिविल प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति के सभी पक्षों पर विचार किया।
बैठक में उपस्थित मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बताया कि कैप्टन ने अधिकारियों को स्थिति पर करीब से नजर रखने और सुरक्षा-चौकसी में किसी भी तरह ढील न बरतने के निर्देश दिए।
कैप्टन ने राजनाथ से की बात
इसके अलावा राज्य सरकार केंद्रीय गृह और रक्षा मंत्रालयों के साथ संपर्क में है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी बातचीत की।
भारतीय वायुसेना ने बड़ा मोर्चा मारा है। वायु सेना ने पाकिस्तान और इसकी शरण वाले आतंकवादियों को संदेश दिया है कि वे यह न सोचे कि पुलवामा जैसे दहशती हमले के बाद वे भाग कर निकल जाएंगे। इस कार्रवाई के लिए मैं वायुसेना के जवानों की पुरजोर हिमायत करता हूं। - कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट