फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जैमल सिंह के परिजन बोले, ऐसी और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत, ताकि दुश्मन हजार बार सोचे

Wed, 27 Feb 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
शहीद जवान जैमल सिंह की पत्नी
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक में 300 के करीब आतंकियों के मारे जाने की खबर जैसे ही शहीद जैमल सिंह के परिवार तक पहुंची तो शहीद के परिवार ने इस पर संतुष्टि जाहिर करते हुए इसका श्रेय मोदी सरकार को दिया। अमर उजाला से बातचीत में शहीद जैमल सिंह की पत्नी सुखजीत कौर ने कहा है कि एयर स्ट्राइक के दौरान मारे गए 300 आतंकियों से जहां उनके दिल को ठंडक मिली है, वहीं शहीद जवानों की आत्मा को भी सुकून पहुंचा है। 

विज्ञापन


मोदी सरकार से अपील करते हुए शहीद की पत्नी ने कहा है कि 300 आतंकी मारने से कुछ नहीं होगा, सरकार को ऐसा कदम उठाना होगा कि आतंक की जड़ को खत्म किया जा सके। दूसरी ओर भारतीय वायु सेना द्वारा मारे गए आतंकियों को लेकर जिले में उत्साह है। 

Trending Videos
विज्ञापन

...ताकि दुश्मन हजार बार सोचे

शहीद जैमल सिंह के पिता जसवंत सिंह
शहीद जैमल सिंह की पत्नी सुखजीत कौर ने आक्रोश भरे मन से कहा कि पाकिस्तान में घुसकर हमला करने वाली भारतीय वायु सेना पर हमें गर्व है, वहीं मोदी सरकार इसे शुरुआत समझे, क्योंकि अभी ऐसी कई और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है, ताकि दुश्मन भारत पर हमला करने से पहले हजार बार सोचे।

स्ट्राइक से जवानों का हौसला बढ़ा
शहीद जैमल सिंह के पिता जसवंत सिंह का कहना है कि आतंकियों के मारे जाने पर खुशी तो प्रकट नहीं करते, लेकिन शहीद हुए जवानों की आत्मा तथा उनके परिवारों को इससे जरूर राहत मिली है। वहीं इस सर्जिकल स्ट्राइक से भारतीय सैनिकों का भी हौसला बढ़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें